बड़वानी में लड़के ने नाबालिग से कहा, आई लव यू, मना करने पर लड़की का गला रेता

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
बड़वानी में लड़के ने नाबालिग से कहा, आई लव यू, मना करने पर लड़की का गला रेता

रंकेश वैष्णव, Barwani. बड़वानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आय़ा है। यहां पर एक नाबालिग द्वारा लड़के का प्यार ठुकराने पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसके चलते नाबालिग गंभीर रुप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी भी नाबालिग है। बताया जा रहा है कि, किशोर ने नाबालिग को सरेराह बाजार में कहा कि, तुम मुझसे प्यार करती हो कि नहीं, जैसे ही लड़की ने मना किया तो, लड़के ने नाबालिग का चाकू से गला रेत दिया। इसके साथ ही उसके हाथ की नस काट दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद किशोर मौके से फरार हो गया। इधर लड़की की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। उन्होंने घायल लड़की को राजपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



दूध लेने गई थी नाबालिग



पीड़ित नाबालिग के परिजनों ने बताया कि, वह अपनी बहनों के साथ मार्केट में दूध लेने गई थी। तभी दो लड़के उसके सामने आए। एक लड़के ने उसे प्रपोज किया, जब उसने मना किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी और लड़की दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले है। आरोपी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। जबकि लड़की 14 साल की बताई जा रही है।



पुलिस के सात सायबर टीम भी सक्रिय



राजपुर थाना प्रभारी यशवंत बड़ोले का कहना है कि, फिलहाल लड़की बात करने की हालत में नहीं है। परिवार वालों की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी के घर में सिर्फ उसकी मां ही है, जो कुछ बता नहीं रही है। फिलहाल वह फरार है, घटना के बाद से ही थाना टीम सहित साइबर टीम को सक्रिय कर दिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




 


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश police पुलिस minor नाबालिग Barwani बड़वानी फरार absconding गलारेता Galareta